AgriSure Fund Scheme 2024: Rs 750 करोड़ का फंड एग्रीकल्चर स्टार्टअप्स को सरकार का नया तोहफा 

pmyojanatoday@gmail.com

Updated on:

AgriSure Fund, registration, benefits, application hindi
शेयर करे

पिछले कुछ सालो में भारत में अपने खुद का स्‍टार्टअप शुरू करने को लेकर लोग काफी उत्‍साहित दिखाई दिये है। देश के शहरी क्षेत्रो में पिछले कुछ सालो में स्‍टार्टअप की जैसी बाढ़ सी आ गई है। भारत सरकार भी उन लोगो की काफी मदद कर रही है जो खुद का स्‍टार्टअप शुरू करना चाहते है। स्‍टार्टअप के इस कल्‍चर को देश के गांवो तक पहुचाने के लिए भारत सरकार ने AgriSure fund की शुरूआत की है। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

एग्रीश्योर फंड योजना (AgriSure Fund)  यह है कि इसमें कृषि क्षेत्र में काम कर रहे नए स्टार्टअप्स को बढ़ावा देना है और उन्हें बढ़ावा देने के लिए ₹750 करोड़ का फंड निर्धारित किया गया है जिसमें हर एक व्यक्ति को अधिकतम 25 करोड़ तक सहायता दी जाएगी।

हम आपको यह आर्टिकल में एग्रीश्योर योजना (AgriSure Yojana)  के बारे में सारा जानकारी प्रदान करेंगे इसलिए यह आर्टिकल पूरा लास्ट तक ध्यान पूर्वक पढ़िएगा।

एग्रीश्योर फंड क्या है?

एग्रीश्योर का पूरा नाम एग्रीकल्चर फंड फॉर स्टार्टअप एंड रुरल एंटरप्राइजेज है। यह कृषि और ग्रामीण क्षेत्र में इनोवेशन और नई तकनीक को आगे बढ़ाने के लिए शुरू किया गया है। इस फंड का पूरा आकर ₹750 करोड़ रूपया है। यह फंड के माध्यम से वह स्टार्टअप को वित्तीय सहायता दी जाएगी जो कृषि की उपयोग और इससे संबंधित समस्याओं का समाधान करने के लिए काम करेंगे।

NAB VENTURES Limited, जो NABARD की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, एग्रीश्योर फंड की निवेश प्रबंधक है।

एग्रीश्योर को किसने लॉन्च किया?

एग्रीश्योर योजना को कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 3 सितंबर 2024 को नई दिल्ली में लॉन्च किया है।

एग्रीश्योर की विशेषताएँ 

एग्रीश्योर की विशेषताएं कई सारी हैं।

→ एग्रीश्योर फंड की संरचना लगभग 85 कृषि स्टार्टअप को सहायता प्रदान करने के लिए की गई है जिसमें प्रत्येक में निवेश आकर मैक्सिमम 25 करोड रुपए तक का है। 

→ यह फंड हमारे किसानों के लिए आईटी संबंधित समस्याओं के समाधान और मशीनरी किराए की सेवाओं को भी प्रदान करेगा।

→ यह फंड को 10 वर्ष के लिए संचालित किया जाना है जिसको बाद में दो या उससे अधिक वर्षों के लिए बढ़ाया जा सकता है।

→ यह फंड से छोटे किसान और मध्यम वर्ग किसानों को लाभ मिलेगा।

AgriSure Yojana के फायदे 

  • एग्रीश्योर फंड योजना (AgriSure Yojana) के कई सारे लाभ है।
  • यह फंड कृषि और ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रहा है स्टार्टअप्स को विधि सहायता प्रदान करता है इससे कृषि व्यवसाय में नवाचार और तकनीकी विकास को बढ़ावा मिलेगा।
  • इस योजना को युवा उद्यमियों को जोखिम लेने और प्रभाव वाले क्षेत्रों में काम करने के लिए प्रेरित करती है जिससे ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेगा।
  • यह योजना से कृषि उत्पादन मूल्य श्रृंखला में सुधार होगा और किसानों को उनके उत्पादों को बेहतर मूल्य मिलेगा।
  • यह योजना का उद्देश्य कृषि और ग्रामीण स्टार्टअप में निवेश को बढ़ावा देना है जिससे अधिक उद्यमी और निवेशक इस क्षेत्र में आएंगे।

AgriSure Fund Eligibility Criteria

→ एग्रीश्योर फंड कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़े क्षेत्रों में निवेश करेगा। इसमें एग्रीटेक, खाद्य प्रसंस्करण, पशुपालन, मत्स्य पालन, जैव प्रौद्योगिकी, कचरा प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन, कृषि मशीनीकरण, सहकारी समितियों का विकास और फार्म स्तर पर तकनीकी सहयोग शामिल है। इसके साथ ही, यह फंड कृषि मूल्य श्रृंखला को मजबूत करने, एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) को सहयोग देने और जलवायु परिवर्तन पर काम कर रहे स्टार्टअप्स में भी निवेश करेगा।

→ उन उद्यमियों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनके पास नवीन तकनीक समाधान और उच्च प्रभाव वाले विचार हैं।

→ जिन स्टार्टअप्स का व्यवसाय मॉडल मजबूत और उच्च प्रभाव वाला है उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।

→ यह योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में योगदान देने वाले स्टार्टअप्स को प्राथमिकता देना है।

Agrisure Fund Application Form

AgriSure फंड के तहत आवेदन करने के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र उपलब्ध होंगे। फंड का आवेदन करने के लिए स्टार्टअप्स को अपने व्यावसायिक योजना वित्तीय आवश्यकता का विवरण प्रदान करना होगा।

  • स्टार्टअप्स का नाम और पंजीकरण संख्या
  • संस्थापक का नाम और संपर्क जानकारी
  • कार्यक्षेत्र और व्यापार मॉडल का विवरण
  • आवश्यक वित्तीय सहायता की राशि

और भी जरूरी सूचनाओं आपको देनी होगी।

Mandatory Documents 

Agrisure fund में आवेदन करने के लिए जरुरी डॉक्युमेंट्स निचे दिए गए है।

– स्टार्टअप्स का पंजीकरण प्रमाण पत्र

– संस्थापक और टीम के सदस्यों की पहचान प्रमाण

– बैंक खाता विवरण

– वित्तीय रिपोर्ट्स और ऑडिट रिपोर्ट्स

– व्यापार योजना और विकास रणनीति का विवरण

AgriSure Yojana रजिस्ट्रेशन प्रोसेस Online 2024

अगर स्टार्ट-अप्स या AIFs फंड से निवेश या योगदान पाना चाहते हैं, तो वे निवेश प्रबंधक से agrisure@nabard.org पर संपर्क कर सकते हैं।

फंड से निवेश का अंतिम फैसला NABVENTURES Ltd. के निवेश प्रबंधक द्वारा लिया जाएगा। 

एग्री-श्योर फंड, एग्री और ग्रामीण स्टार्ट-अप्स या AIFs को समर्थन देते समय SEBI के मौजूदा नियमों और फंड के प्राइवेट प्लेसमेंट मेमोरेंडम का पालन करेगा। यह जरूरी है कि योग्यता पूरी करने से निवेश या योगदान की गारंटी नहीं मिलती। 

हर निवेश उसकी गुणवत्ता के आधार पर देखा जाएगा, और निवेश प्रबंधक का फैसला अंतिम होगा।

यह भी पढ़े: सिलाई मशीन के लिए मिलेंगे ₹15000: विश्वकर्मा योजना सिलाई मशीन 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment